मुम्बई / देहरादून
आशा कोठारी

वेव्स ने वैश्विक मंच पर भारत की रचनात्मक क्षमताओं को उजागर किया: प्रधानमंत्री
विश्व दृश्य-श्रव्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन- वेव्स, केवल एक संक्षिप्त नाम नहीं है, यह संस्कृति, रचनात्मकता और सार्वभौमिक संपर्क की एक लहर है: प्रधानमंत्री
एक अरब से अधिक की आबादी वाला भारत, एक अरब से अधिक कहानियों की भूमि भी है: प्रधानमंत्री
भारत में निर्माण करने, विश्व के लिए निर्माण करने का यह सही समय है: प्रधानमंत्री
आज जब दुनिया कहानी कहने के नए तरीकों की तलाश कर रही है, भारत के पास हजारों वर्ष पुरानी कहानियों का खजाना है, यह खजाना कालातीत, विचार-प्रेरक और सही अर्थों में वैश्विक है: प्रधानमंत्री
यह भारत में ऑरेंज इकोनॉमी के उदय का समय है, विषय, संरचनात्मकता और संस्कृति- ये ऑरेंज इकॉनोमी के तीन स्तंभ हैं: प्रधानमंत्री
स्क्रीन का आकार छोटा हो सकता है, लेकिन दायरा अनंत होता जा रहा है, स्क्रीन छोटी हो रही है, लेकिन संदेश व्यापक होता जा रहा है: प्रधानमंत्री
आज भारत फिल्म निर्माण, डिजिटल कंटेंट, गेमिंग, फैशन, संगीत और लाइव कॉन्सर्ट के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभर रहा है: प्रधानमंत्री
दुनिया के रचनाकारों के लिए- बड़े सपने देखें और अपनी कहानी बताएं, निवेशकों के लिए- सिर्फ प्लेटफॉर्म में नहीं, बल्कि लोगों में निवेश करें, भारतीय युवाओं के लिए- अपनी एक अरब अनकही कहानियां दुनिया को बताएं: प्रधानमंत्री