मिस्सरवाला डोईवाला कोठारी कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्णा जी के जन्मोत्सव लीलाओं के वर्णन के साथ भगवान का आशीर्वाद भी लिया।

 

डोईवाला / देहरादून

 प्रभा भट्ट

मिस्सरवाला (डोईवाला) कोठारी कॉलोनी में आयोजित सात दिन से में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया।
श्रीमद् भागवत कथा पुराण के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्णा जी के जन्मोत्सव लीलाओं के वर्णन के साथ भगवान का आशीर्वाद भी लिया।
कथा मर्मज्ञ आचार्य कृष्णानंद उनियाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन जीने का मार्ग दिखाती है। दीन दुखियों की सेवा करना और धर्म के मार्ग पर चलकर ही मनुष्य का कल्याण है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है। उसको वैसा ही फल प्राप्त होता है। भगवान भक्त की भक्ति अधीन हो जाते हैं। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के साथ भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन भी किया। उन्होने श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया है। इस मौके पर सुरेंद्र कोठारी, आशीष कोठारी, गीता कोठारी, ऋतू कोठारी, दिनेश कोठारी, सुषमा कोठारी, राकेश कोठारी, हरीश कोठारी, आशा कोठारी, महेश कोठारी, मंजू कोठारी, प्रकाश कोठारी, सुरज कोठारी, रीना कोठारी, आयुष कोठारी, महक कोठारी, मयंक कोठारी, दीपशिखा कोठारी, सर्व्या कोठारी, शानवीका कोठारी, दीप्ति कोठारी, सूर्यांश कोठारी, गिरीश भट्ट,,हरिश जोशी,किरण जोशी,रामविनोद अवस्थी,ज्यानंद कोठारी,बीना सेमवाल,संजय सकलानी,गिरीश भट्ट,साधना भट्ट,जयदेव उनियाल,शालिनी जुगरान,शैलेन्द्र उनियाल,ऋतू उनियाल,सीमा भट्ट,गंगा उनियाल,सरिता नौटियाल,नीलम कोठियाल, लेखराम शास्त्री कोठारी, ईश्वर चंद अग्रवाल, बॉबी शर्मा, पम्मी राज आदि मौजूद रहे।
श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य रोशन लाल कोठियाल
आचार्य गुरु प्रसाद कोठियाल
आचार्य विकास कोठियाल
आचार्य राकेश कोठियाल
संगीताचार्य अरविन्द उनियाल
तबला वादक संजय डंगवाल
ओक्टोपैद् रविन्द्र बिजलवान आदि ने भजन कीर्तन के द्वारा भगवान की महिमा का गुणगान किया।