पंडितवाड़ी में प्रवेशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

देहरादून:

आशा कोठारी

आज दिनांक 21 अप्रैल 2025 को अंबावती दून वैली इंटर कॉलेज, पंडितवाड़ी में प्रवेशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सविता कपूर ने विद्यालय के अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा की वे विद्यालय हित में संसाधनों की उपलब्धता करनें में हमेशा तत्पर रहेंगी।

पार्षद श्री अभिषेक तिवारी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का महत्व बताया।उन्होंने विद्यालय में प्रतिवर्ष बढ़ते हुए उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की सराहना की । तथा इसी कारण विद्यालय में प्रतिवर्ष प्रवेश की संख्या में बढ़ोतरी पाई गई । विद्यालय में नवीन विद्यार्थियों का स्वागत फूल माला से किया तथा उन्हें कॉपी, पेन और चॉकलेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया ।
पूर्व पार्षद रमेश चंद्र काला जी द्वारा विद्यालय में प्रतिवर्ष छात्र संख्या में निरंतर वृद्धि की सराहना की।

विद्यालय के प्रबंधक श्री हर्ष यादव ने भी अपने उद्बोधन में अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।परिषदीय परीक्षा फल की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य, श्री दिनेश चंद्र भट्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार प्रकट किया।

समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक सुखपाल परमार द्वारा किया गया ।जिसमें सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।कार्यक्रम में संरक्षक श्री महेंद्र प्रताप बिष्ट,पूर्व पार्षद श्री रमेश चंद्र कला, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रवींद्र कटारिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजू बिष्ट, अश्वनी शर्मा , सुनील भट्ट , उपाध्यक्ष दीपक गवाड़ी, उपप्रबंधक हरीश चंद्र पुरोहित, अजय शर्मा, सुमन बर्तवाल, प्रज्ञा जोशी, जयदीप बेलवाल,अनिल राठौर,रवींद्र सिंह नेगी,कुंदन,सरिता,सिमरन अभिभावक मीनू धीमन ,महेंद्र ,सुनील सिंह, सरिता आदि उपस्थित रहे ।