अगस्तमुनि / देहरादून:
आशा कोठारी

जखोली बड़मां रुद्रप्रयाग निवासी अनिरुद्ध भट्ट पुत्र श्री विपिन भट्ट ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य में 20 वा स्थान प्राप्त किया है। इससे उनके ग्राम जखोली पट्टी बड़मां जिला रुद्रप्रयाग में खुशी की लहर है।
मालूम हो कि अनिरुद्ध भट्ट जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाका अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग ने उत्तराखंड 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 95.2% प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में 20 वा स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस सफलता से उन्होने अपनी माता पिता स्कूल व गांव जखोली पट्टी बड़मां, जिला रुद्रप्रयाग का नाम भी रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर रुद्रप्रयाग के विधायक श्री भरत चौधरी, केदारनाथ की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व सभासद श्रीमती आशा कोठारी, श्री देवी प्रसाद भट्ट, श्री राकेश भट्ट, प्रधानाचार्य श्री दिनेश भट्ट, श्री महीधर भट्ट , श्री रविन्द्र भट्ट , श्री नवीन भट्ट, श्री राजेंद्र भट्ट , श्री तोताराम भट्ट , गिरीश भट्ट त्रिलोचन भट्ट, सुनील भट्ट , राज विलोचन भट्ट आदि ने भी बधाई दी।
उनके पिता विपिनप्र प्रसाद भट्ट व माता श्रीमती रंजना भट्ट ने बेटे की इस उपलब्धि का पूरा श्रेय बेटे की कड़ी मेहनत ; कुलदेबी मां दुनगेरा,पित्रों एवं गुरुजनों का आशीर्वाद व स्कूल प्रशासन के मार्गदर्शन को दिया।