अगस्तमुनि /देहरादून:
आशा कोठारी

रुद्रप्रयाग निवासी कु. सृष्टि भट्ट पुत्री पंडित श्री राज विलोचन प्रसाद भट्ट ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इससे उनके ग्राम जखोली पट्टी बड़मां जिला रुद्रप्रयाग में खुशी की लहर है।
मालूम हो कि सृष्टि भट्ट चिल्ड्रन’ एकेडमी अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग ने उत्तराखंड 10 वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस सफलता से उन्होने अपनी माता पिता स्कूल व गांव जखोली पट्टी बड़मां, जिला रुद्रप्रयाग का नाम भी रोशन किया है।
पिता राज विलोचन प्रसाद भट्ट व माता श्रीमती अनीता भट्ट ने उपलब्धि का पूरा श्रेय बिटिया की कड़ी मेहनत ; कुलदेबी मां दुनगेरा , पित्रों एवं गुरुजनों व स्कूल प्रशासन को दिया | उनकी इस सफलता पर रुद्रप्रयाग के विधायक श्री भरत चौधरी , केदारनाथ की विधायक श्रीमती आशा नौटियाल, डोईवाला के विधायक श्री बृज भूषण गैरोला सभासाद आशा कोठारी , श्री देवी प्रसाद भट्ट, श्री राकेश भट्ट , प्रधानाचार्य श्री दिनेश भट्ट . श्री गिरीश भट्ट, श्री त्रिलोचन भट्ट, श्री बिपिन भट्ट, श्री सुनील भट्ट , श्री राम सिंह पंवार , श्री पुष्कर सिंह आदि ने बधाई दी।