देहरादून
आशा कोठारी

दु:खद समाचार
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार श्री धनंजय ढौंडियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री धनंजय के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
युवा एवं ओजस्वी पत्रकार श्री धनंजय ढोंडियाल जी के असामायिक निधन का समाचार सुनकर बहुत दु:ख हुआ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।
धनंजय भाई से अक्सर बातचीत होती थी। उनकी धर्मपत्नी भी केंसर से पीड़ित हैं। उनके अचानक यूं चले जाने से पत्रकारिता जगत स्तब्ध है।
विनम्र श्रद्धांजलि!