देहरादून
आशा कोठारी

विनोद कुमार सुमन सचिव उत्तराखंड शासन के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक अन्य फेसबुक अकाउंट विनोद क सुमन बनाया है उसके द्वारा अपने आप को सचिव के पद पर कार्यरत दिखाते हुए इस फेसबुक पेज पर विनोद कुमार सुमन की फोटो लगाई गई है विनोद क सुमन नाम से बनाई गई यह फेसबुक आईडी पूरी तरह से फर्जी है | लोगों को लालच देते हुए अथवा दबाव बनाते हुए अथवा उनके नाम व पद का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने के उद्देश्य से विनोद क सुमन नाम से यह फर्जी आईडी बनाई गई है | इस फर्जी आईडी से कई लोगों को फेसबुक मैसेंजर तथा अन्य कई प्रकार के मैसेज से मैसेज भेजा जा रहा है तथा धोखाधड़ी का प्रयास किया जा रहा है | इसके द्वारा पैसा मांगने का प्रलोभन देने नौकरी का लालच देने अथवा अन्य प्रकार से धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है |
जो भी लोग विनोद कुमार सुमन सचिव उत्तराखंड शासन समझकर इससे जुड़े हैं उन सभी से अनुरोध है कि विनोद क सुमन नाम से बनाई गई इस फर्जी फेसबुक को रिपोर्ट करते हुए अनफ्रेंड कर दें अपने मित्रों और परिचितों को भी सूचित कर दे कि ताकि वह इस प्रकार के फ्रॉड से बच सके किसी भी प्रकार के फेसबुक मैसेंजर व्हाट्सएप इंस्टाग्राम ट्विटर आदि पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन लालच व किसी भी प्रकार का दबाव किसी भी प्रकार का सौदा स्वीकार न करें |यह हानिकारक हो सकता है यदि मैसेंजर में आपका फोन नंबर मांगा जा रहा है तो कतई अपना नंबर शेयर ना करें |