वरिष्ठ आईएएस आनन्द बर्द्धन उत्तराखण्ड के नये मुख्य सचिव होंगे।

देहरादून:

आशा कोठारी

वरिष्ठ आईएएस आनन्द  बर्द्धन  उत्तराखण्ड के नये मुख्य सचिव होंगे। अब तक वह अपर मुख्य सचिव का कार्यभार देख रहे थे। 1992 बैच के आईएएस आनंद बर्द्धन अब मौजूदा मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की जगह लेंगे।

मालूम हो कि चीफ सेक्रेटरी के रूप में श्रीमती राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इस वक्त आईएएस आनन्द बर्द्धन  ही उत्तराखंड राज्य में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह हैं। शुक्रवार को आनंद बर्द्धन ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भी मुलाकात की।